CM Work From Home Scheme: मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना 2026 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। इस योजना के तहत 3600 से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है। खास बात यह है कि महिलाएं अपने घर से ही काम कर सकती हैं।
किन जिलों में निकली भर्ती?
राजस्थान के कई जिलों जैसे जोधपुर, जयपुर, बीकानेर, अलवर, भीलवाड़ा, श्री गंगानगर और चुरू में बड़ी संख्या में वैकेंसी निकली हैं। सबसे ज्यादा 2500 पद जोधपुर में सिलाई कार्य के लिए हैं। इसके अलावा डिजिटल शॉप ऑपरेटर, टेलीकॉलर और ट्यूटर जैसी प्रोफाइल भी शामिल हैं।
योग्यता और आयु सीमा
इस योजना में 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। कई पदों पर 10वीं या 12वीं पास महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं, जबकि सिलाई-कढ़ाई के काम के लिए अनुभव ही पर्याप्त है।
आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक पोर्टल mahilawfh.rajasthan.gov.in पर जाना होगा। New User Registration के बाद जन आधार नंबर से लॉगिन कर आवेदन भरा जा सकता है। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन सबमिट करना होगा।