Instagram Income: आजकल हजारों नए क्रिएटर्स सोशल मीडिया पर यह सोचकर कदम रख रहे हैं कि इंस्टाग्राम रील्स पर जितने ज्यादा व्यूज, उतना ज्यादा पैसा। लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है। भारत में इंस्टाग्राम ज्यादातर क्रिएटर्स को हर व्यू के बदले फिक्स्ड पेमेंट नहीं देता।
यूट्यूब की तरह यहां सीधा रेवेन्यू मॉडल लागू नहीं होता। ऐसे में अगर आपका लक्ष्य है कि आप हर महीने ₹30,000 कमाएं, तो आपको सिर्फ व्यूज पर नहीं बल्कि सही मोनेटाइजेशन स्ट्रैटेजी पर ध्यान देना होगा।
₹30,000 महीना कमाने का असली रास्ता
₹30,000 हर महीने कमाना नामुमकिन नहीं है। लेकिन इसके लिए आपको व्यूज को सही तरीके से पैसे में बदलना आना चाहिए।
यह समझना जरूरी है कि इंस्टाग्राम पर कमाई के मुख्य स्रोत हैं:
- ब्रांड कोलेबोरेशन
- इंस्टाग्राम मोनेटाइजेशन प्रोग्राम
- एफिलिएट मार्केटिंग
इन तीनों को समझकर और सही तरीके से इस्तेमाल करके ही आप तय लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।
ब्रांड कोलेबोरेशन: सबसे बड़ा जरिया
भारत में क्रिएटर्स के लिए सबसे बड़ा कमाई का जरिया अभी भी ब्रांड स्पॉन्सरशिप है। अगर आपकी रील्स पर हर महीने 50,000 से 1 लाख व्यूज लगातार आते हैं, तो छोटे-बड़े ब्रांड आपसे संपर्क कर सकते हैं।
माइक्रो इनफ्लुएंसर, जिनके फॉलोअर्स कम होते हैं लेकिन एंगेजमेंट अच्छा होता है, वे हर रील के लिए ₹500 से ₹2000 तक चार्ज कर सकते हैं। अगर आप महीने में सिर्फ 15-20 स्पॉन्सर्ड रील भी कर लें, या 5-6 अच्छे ब्रांड डील हासिल कर लें, तो ₹30,000 तक पहुंचना संभव है।
इंस्टाग्राम का मोनेटाइजेशन प्रोग्राम
इंस्टाग्राम का अपना मोनेटाइजेशन प्रोग्राम भी है, लेकिन भारत में यह हर किसी के लिए उपलब्ध नहीं है। यहां हर 1000 व्यूज पर ₹0.75 से ₹4 तक की कमाई हो सकती है। अब अगर आप सिर्फ ऐड रेवेन्यू से ₹30,000 कमाना चाहते हैं, तो आपको हर महीने लगभग 8 से 10 मिलियन व्यूज की जरूरत होगी। यह आंकड़ा नए क्रिएटर्स के लिए आसान नहीं है। इसलिए सिर्फ व्यूज पर निर्भर रहना समझदारी नहीं है।
एफिलिएट मार्केटिंग का गेम
एफिलिएट मार्केटिंग अलग तरीके से काम करती है। इसमें कमाई व्यूज पर नहीं बल्कि आपके दिए गए लिंक से हुई प्रोडक्ट सेल पर निर्भर करती है। मान लीजिए आपकी रील को 1 लाख व्यूज मिलते हैं और उनमें से 100 लोग उस प्रोडक्ट को खरीद लेते हैं जिस पर आपको ₹300 कमीशन मिलता है। तो आप आसानी से ₹30,000 कमा सकते हैं। यहां मुख्य भूमिका निभाता है आपका कंटेंट और ऑडियंस का भरोसा।
अकाउंट अपग्रेड करना क्यों जरूरी?
अगर आप इंस्टाग्राम से कमाई करना चाहते हैं, तो आपका अकाउंट क्रिएटर या बिजनेस अकाउंट होना चाहिए।
इससे आपको मिलते हैं:
- इंस्टाग्राम इनसाइट्स
- ब्रांड कोलैबोरेशन टूल्स
- मोनेटाइजेशन फीचर के लिए एलिजिबिलिटी
सही डेटा देखकर आप समझ सकते हैं कि आपकी ऑडियंस क्या पसंद कर रही है और उसी अनुसार कंटेंट बना सकते हैं।
कंटेंट गाइडलाइंस का ध्यान रखें
इंस्टाग्राम की कंटेंट पॉलिसी काफी सख्त है।
- रील पूरी तरह ओरिजिनल होनी चाहिए।
- TikTok या YouTube Shorts का वॉटरमार्क नहीं होना चाहिए।
- इस्तेमाल किया गया म्यूजिक कॉपीराइट फ्री या कम्प्लायंट होना चाहिए।
अगर आप इन नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो आपका कंटेंट डिमॉनेटाइज हो सकता है या अकाउंट पर रोक लग सकती है।
क्या सिर्फ व्यूज काफी हैं?
बहुत से क्रिएटर्स के लाखों व्यूज होते हैं, लेकिन कमाई नहीं हो पाती। इसका कारण है कि उन्होंने व्यूज को सही तरीके से मोनटाइज नहीं किया। कम व्यूज लेकिन सही ऑडियंस और मजबूत एंगेजमेंट कई बार ज्यादा कमाई दिला सकते हैं। इसलिए गुणवत्ता पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।